होमगार्ड जवान के खलिहान में आग लगा दिए जाने से सैकड़ो धान का बोझा जल कर राख

भभुआ/रामपुर। कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के चनकी गांव में होमगार्ड जवान के खलिहान में रखे गए धान की बोझा में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दिए जाने से सैकड़ों धान की  बोझा जल कर राख हो गया। घटना मंगलवार की रात 11 बजे की बताई जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक, चनकी गांव के रघुवंश दूबे उर्फ बिगाउ दूबे के घर के सामने खलिहान में 7 बीघा का धान का फसल काटकर बोझा के रूप में रखा गया था। जिसे मशीन से धान दवनी कराना था। लेकिन इसके पहले ही मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी। जिसमें लगभग 900 से अधिक धान का बोझा जलकर राख हो गया। रघुवंश दुबे की पत्नी मानकी देवी ने बताया कि मंगलवार की रात मैं घर में अकेली थी। घर के सामने खलिहान में रखे गए धान की बोझा से आग लगने के बाद कुछ अजीब तरह की दुर्गंध आई तो देखा कि खलिहान में रखा गया धान का बोझा जल रहा है और वहां से दो-तीन लोग भाग रहे हैं। जिसके बाद मैंने हल्ला किया तो रात्रि में सभी लोग सोए हुए थे और उसके बाद लोग जागे तब तक आग की लपटें पूरी तरह धान की बोझा को अपने कब्जे में ले चुकी थी और धान के बोझा को बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ नहीं हुआ सब जल कर राख हो गया। इसकी सूचना मैंने अपने पति को दी जो भभुआ में कलेक्ट्रेट में होमगार्ड के जवान है। वे सुबह में गांव पहुँच कर खलिहान में जले बोझा को देखकर पुलिस को सूचना दी। अपने ड्यूटी पर चले गए। पत्नी ने रोते हुए कहा कि मैंने रात में दो तीन लोगों को भागते हुए देखा। शायद उन्ही लोगों ने मिट्टी का तेल डाल कर धान के बोझा में आग लगा दिया गया है। यहां पर शार्ट सर्किट से आग नहीं लगा है। अज्ञात लोगों द्वारा जलन को लेकर आग लगा दिया गया है और इसमें हजारों रुपये की धान की फसल जलकर राख हो गई है।
#बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि अगलगी की कोई सूचना या आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top