कैमूर में नकली डाबर गुलाब जल बनाने के फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़,1900 गुलाब जल की बोतल व सामान जब्त

फ़ोटो - जब्त किया नकली बनाया हुआ डाबर गुलाब जल व   सामान
#मामला भगवानपुर थाना के भगवानपुर गांव का
#कंपनी के मुताबिक, 3 लाख नकली सामान हुआ बरामद
#भगवानपुर पुलिस की टीम व कंपनी की टीम की संयुक्त छापेमारी में हुआ खुलासा
भभुआ/भगवानपुर। कैमूर में नकली डाबर गुलाब जल बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। काफी मात्रा में नकली डाबर गुलाब जल बनाया हुआ और उसके बनाने का सामान को छापेमारी में जब्त किया गया है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव है। जहां कई महीने से नकली डाबर गुलाब जल बना कर जिले के विभिन्न बाजार में बेचने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद कंपनी की सूचना मिली तो यह कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भगवानपुर गांव में जब डाबर गुलाब जल इंडिया लिमिटेड कम्पनी के प्रमुख जांचकर्ता व सब इंस्पेक्टर के निशानदेही पर भगवानपुर पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 19 सौ बोतल नकली गुलाब जल और उसके बनाने का सामान बरामद किया गया। डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह व प्रमुख जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर चंदेश्वर सिंह ने बताया कि कैमूर एसपी से इस बात की शिकायत की पहले ही की गई थी।
एसपी के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस के एएसआई रामकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया गया भगवानपुर गांव में मुन्ना दुबे के घर पर तो सौ एमएल के 19 सौ नकली गुलाब जल,10962 पीस स्टीकर, 50 सादा रैपर, 500 एमएल का केमिकल व सील पैक करने वाली मशीन को बरामद किया गया है।
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, कुल 3 लाख रुपये का नकली सामान बरामद हुआ है। जिसे बरामद कर भगवानपुर थाना को सौप दिया गया है। यह भी बताया कि इस कारोबार से कंपनी को 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यह नकली डाबर गुलाब  जल बनाने का कारोबार कई महीने चल रहा था। 6 महीने से छापेमारी के लिए रेकी की जा रही थी। जिसके बाद हुई छापेमारी में खुलासा हुआ है। प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार ने नकली गुलाब जल बनाने वाले व्यक्ति पर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top