मोहनियां में हाइवे पर कन्टेनर में लगी अचानक आग, लाखो के बैटरी जलकर खाक

मोहनियां।मुबारक अली- मोहनियां थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप हाइवे पर गुरुवार की रात एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई.जिससे कंटेनर मे लदे बैटरी लाखों रूपये की जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर बिहार से यूपी की तरफ जा रहा था.अभी जैसे ही कंटेनर अकोढी गांव के पास पहुंचा कंटेनर में अचानक आग लग गई. जिससे वहां पर अफरा-तफरी  मच गया.कंटेनर से आग की चिंगारी निकलते देख ट्रक चालकों ने अपनी वाहन हाईवे पर खड़ी कर दी. घटना को देख आसपास के लौगो की मौके पर भीड़ जुट गया जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मोहनियां थाना की पुलिस एव दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई.जिससे काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह ने बताया की हाईवे पर एक कंटेनर में मध्य रात्रि आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल मोहनियां से घटना स्थल पर दमकल को भेजा गया जिससे आग पर काबू पा लिया गया. आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top