दुर्गावती। कैमूर जिला अधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनियां सेमेकित चेकपोस्ट के समीप शनिवार की रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा मे शराब साथ दो शराब तस्वीरों गिरफ्तार कर लिया.उत्पाद विभाग के स्पेक्टर निरंजन कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर मोहनिया सेमेकित चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था उसी क्रम में यूपी से शराब लेकर लग्जरी वाहन से मोहनिया की तरफ जा रहा था. जांच के क्रम में कार से 468 बोतल अलग-अलग ब्रांड के शराब बरामद हुआ.तथा दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्करों में दीपक कुमार,शिवम कुमार दोनों रोहतास जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 16पेटीयों में 468 बोतल शराब बरामद किया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान कार से 16 पेटियों में 468 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
शुक्रवार, दिसंबर 06, 2019
Tags

