कैमूर के मुठानी में हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा यात्री बस, एक दर्जन घायल,4 गंभीर, मच गई चीख पुकार

मोहनियां(मुबारक अली)- कैमूर जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी के पास हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई.जिससे  एक दर्जन यात्री घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार बस आनंद विहार से हजारीबाग की तरफ जा रही थी अभी जैसी ही बस मुठानी  के निकट पहुंचा.बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गई.दुर्घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.जिसे सुनकर अगल-बगल के ग्रामीण दौड़ पड़े. जिसकी सूचना लोगों ने  स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मोहनियां  पुलिस मौके पर पहुंच गई.जिन्होंने एनएचआइ की एंबुलेंस को सूचना दी गई.उसके बाद लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया.वहीं एनएचआइ के क्रेन की मदद से बीच सड़क पर पलटी बस को उठाकर हटाया गया.हालांकि सड़क पर बस पलटने के बाद भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ बस मे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला एक दर्जन यात्रियों को चोट आई थी इसमें उक्त छह लोगों को अधिक चोट लगी थी बाकी यात्री बाल बाल बच गए थे.घायलों में ग्राम बिगहा थाना मदनपुर औरंगाबाद निवासी अर्जुन यादव के पुत्र सुनील यादव, ग्राम मैगा लहड़ थाना डुमरिया जिला गया निवासी उदय कुमार,ग्रि छतरपुर बारा जिला पलामू झारखंड निवासी जगदीश राम की पत्नी बसंती देवी उनके पुत्र रितेश अनिमेष कुमार  व पुत्री खुशबू कुमारी  इत्यादि का नाम शामिल है.सभी घायलों को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल सुनील यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top