कैमूर : जीटी रोड के किनारे गिराये गए बालू के ढेर पर बाईक के फिसल कर गिरने से युवक की मौत

Photo - google
दुर्गावती मुबारक अली  (कैमूर)-- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनेछा गांव के निकट जीटी रोड के किनारे ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों द्वारा गिराए गए बालू के ढेर में फिसलकर बाईक सवार युवक की मौत हो गई.गौरतलब है कि इस समय हाईवे के सर्विस लेन  के किनारे दुर्गावती से लेकर यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा तक जगह-जगह ट्रक चालकों द्वारा बालू  गिरा  दिए गए हैं.जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.परिणाम स्वरूप शुक्रवार की देर शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के पास जीटी रोड के सर्विस लेन पर बालू के ढेर मे फिसल कर बाईक सवार धनेछा गांव निवासी अरविंद सिह गिर पड़े.जिससे उनके सर में गंभीर चोट आ गया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में घायल युवक को मोहनिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.जहां पर उनकी  देर रात मौत हो गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top