दुर्गावती (मुबारक अली)-- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया.हादसे में ट्रक चालक एवं खलासी घायल हो गये.मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक युपी से मोहनिया के तरफ जा रहा था.अभी ट्रक चिपली गांव के पास ही पहुंचा था.अनियंत्रित होकर किशमिश से भरा ट्रक सड़क के बीचो बीच डिवाइडर पर पलट गया और ट्रक पर लदा किसमिस का पेटी बिखर गया. घटना में चालक एवं खलासी घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर दुर्गावती पुलिस पहुंच गई घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां चालक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
कैमूर : अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर पर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर, यूपी से जा
शनिवार, दिसंबर 14, 2019
Tags

