130 लीटर देशी महुआ शराब के साथ, दो तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाज कार से हुआ फरार

भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़वान घाटी से देशी महुआ शराब को धंधेबाज को देने आए दो तस्कर को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। छापेमारी में दो जगह से 130 लीटर देशी महुआ शराब भी बरामद किया गया।एक धंधेबाज पुलिस को देखकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान गांव के बुचुन कुमार राम व हीरालाल यादव बताये जाते है। जो तोड़ी गांव के एक धंधेबाज काशी साह को देशी महुआ शराब देने आए थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अधौरा के घाटी से शराब तस्करों द्वारा तोड़ी गांव के एक धंधेबाज को बेचने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अधौरा के बड़वान घाटी के पास देशी महुआ शराब के तस्करों व धंधेबाज को पकड़ने के लिए पुलिस पहुँच गयी. इसी बीच तोड़ी गांव का धंधेबाज काशी साह पुलिस की सूचना मिलते ही से हुुंडई कार से फरार हो गया। वही अधौरा के बड़वान गांव दो शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 115 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा तोड़ी गांव के धंधेबाज काशी साह के घर पर छापेमारी करते हुए तीन गैलन देशी महुआ शराब बरामद हुआ। जिसमें एक गैलन में 5 लीटर कुल 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। वही थानाध्यक्ष ने बताया धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top