कैमूर में 4300 बोतल शराब के साथ 4 धंधेबाज गिरफ्तार, दो लग्जरी कार जब्त, कुंआ व लग्जरी कार में छुपा कर रखा गया था शराब

भभुआ/कुदरा। कैमूर में भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने बरामद किया है। मामला कुदरा थाना क्षेत्र के बसतलवा गांव का है। जहां सोमवार को कुदरा पुलिस ने 4300 बोतल शराब के साथ 4 धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दो लग्जरी कार भी बरामद किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना केे बसतलवा गांव के एक  कुुुआ व लग्जरी कार में छुपा कर क्रेजी रोमियो नामक भारी मात्रा में शराब रखा गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के कार्रवाई करते हुए दो लर्जरी कार के साथ 4 धंधेबाज को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शराब धंधेबाजों के बनाये गेम का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस द्वारा लाख शराबबंदी में शराब बेचने व पीने पर रोक लगाने की कोशिश की जाती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। शराब की बिक्री धड़ल्ले से धंधेबाजों द्वारा की रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 4300 बोतल क्रेजी रोमियों शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लग्जरी कार भी बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top