रामचरित मानस पाठ के समापन पर वृहद भंडारा में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद, मई माह में 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)- कैमूर जिले के सबार दुर्गावती नदी के किनारे नाथ बाबा के प्रांगण में 24 घण्टे का अखंड रामचरित मानस पाठ आयोजन हुआ। मानस पाठ के समापन के मौके पर वृहद भंडारा का आयोजन हुआ। जहां हजारों लोगों ने भंडारा में पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया। वही मकरसंक्रांति पर दुर्गावती नदी में वर्षो पुरानी मेला भी लगा।

यह भी पढ़े : कैमूर SP दिलनवाज अहमद के फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर असामाजिक तत्वों ने किया अश्लील पोस्ट, जांच में जुटी पुलिस

 मेला घूमने आने सभी लोगों ने भी प्रसाद लिया। इसका आयोजन समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि यहां वर्षो पुरानी दुर्गावती नदी में मेला लगता है और रामचरित मानस पाठ समापन के मौके पर वृहद भंडारा आयोजन हुआ।

यह भी पढ़े : गणेश चतुर्थी को जन्म हुआ गणेश चतुर्थी को ही हो गया अंत #कैमूर के युवक की हैदराबाद में बस से कुचलने से हुई मौत

जिसमें दस हजार लोगो के प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था की गई है। वही समाजसेवी ने ऐलान किया कि इसी साल मई माह में सबार दुर्गावती नदी के किनारे नाथ बाबा के प्रांगण में मई माह में 11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह का कराया जाएगा। जो पहले आकर रजिस्ट्रेशन कराएगा उन्हें 11 कन्याओं की सूची में शामिल किया जायेगा। इसका उद्देश्य है कि जिन परिवार को अपनी बेटी का शादी करने का सामर्थ्य नहीं है उनका विवाह में जो भी खर्च होगा उसका खर्च लगा कर शादी कराया जाए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top