कैमूर SP दिलनवाज अहमद के फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर असामाजिक तत्वों ने किया अश्लील पोस्ट, जांच में जुटी पुलिस

भभुआ/कैमूर। कैमूर में धार्मिक भावना व सद्भावना बिगाड़ने के पुलिस के कप्तान को ही असमाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। हम बात कर रहे है कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के बारे में। असामाजिक तत्वों ने कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट किया। धार्मिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की गयी है। लेकिन पुलिस को इस बात की पता चल गयी।

Amzon से करें खरीददारी



यह भी पढ़े : रामचरित मानस पाठ के समापन पर वृहद भंडारा में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद, मई माह में 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

यह भी पढ़े : गणेश चतुर्थी को जन्म हुआ तो नाम हुआ गणेश और 30 वर्षो बाद गणेश चतुर्थी को ही बस से कुचलने से में हुई मौत, पढ़े पूरी खबर #कैमूर के युवक की हैदराबाद में बस से कुचलने से हुई मौत


जिसके बाद असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी फेसबुक अकाउंट को बंद कर दिया। लेकिन पुलिस द्वारा साइबर एक्सपर्ट की मदद से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। वही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा कहा गया है कि ऐसे लोग जो सोशल मीडिया के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट करते है तो उन्हें किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। वही साईबर एक्सपर्ट की टीम द्वारा पता लगने के बाद पकड़ने जाने उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। सीधे जेल भेजा जायेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top