भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर के भभुआ में हो रहे सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अलग अलग केन्द्रों से एक युवती सहित 5 मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जिसके बाद उन्हें भभुआ थाना ले जाया गया।गिरफ्तार मुन्नाभाई व युवती नकल करते व दूसरे के लिए परीक्षा देने के मामले में पकड़े गए।
कैमूर जिले बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।जिसमें प्रथम पाली में कुल 7560 में 6090 उपस्थित तथा 1468 अनुपस्थित रहे। वहीं दुसरे पाली में 7560 परीक्षार्थियों में 6096 उपस्थित तथा 1464 अनुपस्थित रहे।
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किसी भी चोरी न हो और सुरक्षा के पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था की गई। लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था में सेंध मारने वाले पांच नकलचियों को धर दबोचा गया। भूपेश गुप्त डिग्री कालेज भभुआ के प्रथम पाली में रामकुमार पिता राजकपूर तांती, ग्राम- गनगनिया, थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सुमन कुमार पिता दशरथ यादव, ग्राम कुरौता लखीसराय के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
श्रीमती उदासी देवी उच्च विद्यालय अखलासपुर से एक युवती रविता कुमारी, पिता दशरथ राम, ग्राम मुठानी जिला कैमूर जो अपने बहन गीता के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। वहीं दुसरे सुमन कुमार, पिता संतोष यादव को चीट के साथ पकडा गया। सभी नकलचियों को पकड़ने के बाद भभुआ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहाँ पुछताछ जारी है।
भभुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे के बदले परीक्षा व चीटिंग करने वाले एक युवती समेत 5 मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कैमूर जिले बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।जिसमें प्रथम पाली में कुल 7560 में 6090 उपस्थित तथा 1468 अनुपस्थित रहे। वहीं दुसरे पाली में 7560 परीक्षार्थियों में 6096 उपस्थित तथा 1464 अनुपस्थित रहे।
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किसी भी चोरी न हो और सुरक्षा के पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था की गई। लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था में सेंध मारने वाले पांच नकलचियों को धर दबोचा गया। भूपेश गुप्त डिग्री कालेज भभुआ के प्रथम पाली में रामकुमार पिता राजकपूर तांती, ग्राम- गनगनिया, थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सुमन कुमार पिता दशरथ यादव, ग्राम कुरौता लखीसराय के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
यह भी पढ़ें : कर्मनाशा नदी पर बना डायवर्शन पर वाहनों का परिचालन हुआ शुरू
परीक्षा के द्वितीय पाली में +2 उ.वि. भभुआ में दो मुन्ना भाई यथा संदीप कुमार , पिता गोवर्धन सिंह ग्राम लखमनपुर, जिला मुंगेर एवं नित्यानंद सिंह पिता गनौरी प्रसाद ग्राम तारापुर जिला मुंगेर को दुसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकडा गया।श्रीमती उदासी देवी उच्च विद्यालय अखलासपुर से एक युवती रविता कुमारी, पिता दशरथ राम, ग्राम मुठानी जिला कैमूर जो अपने बहन गीता के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। वहीं दुसरे सुमन कुमार, पिता संतोष यादव को चीट के साथ पकडा गया। सभी नकलचियों को पकड़ने के बाद भभुआ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहाँ पुछताछ जारी है।
भभुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे के बदले परीक्षा व चीटिंग करने वाले एक युवती समेत 5 मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।