कर्मनाशा नदी पर बनाये गए डायवर्सन मार्ग से वाहनों का परिचालन हुआ शुरू, बिहार व यूपी का संपर्क हुआ चालू

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली). बिहार व यूपी को जोड़ने वाली नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बने पुल का पाया टूट जाने के बाद कई दिनों से बन रहा डायवर्शन मार्ग से रविवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। दरअसल, दो राज्यों को जोड़ने वाला यूपी बिहार सीमा पर नौबतपुर के पास 28 दिसंबर 2019 को कर्मनाशा नदी पर बना पुल का एक पिलर टूट गया था। जिसके बाद दो राज्यों का संपर्क टूट गया था। जिससे यूपी बिहार से आने जाने वाले बड़े वाहनों का चक्का जीटी रोड पर थम गया।पुल टूटने के बाद एनएचआई के अधिकारियों ने पुल के दोनों तरफ डायवर्सन रुट का कार्य किया जा रहा था. रविवार की शाम एनएचएआई के अधिकारियों ने यूपी और बिहार के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुल के उत्तर तरफ से डायवर्सन रूट से वाहनों का आवागमन शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2019 को एनएच दो के नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे सैकड़ों की संख्या में यूपी बिहार में वाहनों का चक्का थम गया।तभी से एनएचएआई की टीम ने पुल के दोनों तरफ डायवर्शन रूट का कार्य किया जा रहा था. पुल के टूटने के बाद यूपी बिहार झारखंड का संपर्क पूरी तरह से टूट गया था वाहन चालको ने अपने वाहनों को जीटी रोड पर खड़ा कर डायवर्सन बनने का इंतजार कर रहे थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top