दुर्गावती में राजद ने CAA व NRC के विरोध में दिया धरना,बताया काला कानून

दुर्गावती/कैमूर- सीएए और एनआरसी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के  कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. पार्टी के  प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस धरना के माध्यम से वक्ताओं ने इसे काला कानून बताया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा यह बिल महंगाई बेरोजगारी शिक्षा भुखमरी दवाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लाया गया है.नागरिकता संशोधन बिल एवं एनआरसी जैसे असंवैधानिक फैसलों के माध्यम से मोदी सरकार देश को एक और विभाजन की तरफ धकेलने का प्रयास कर रही है. यह बिल देश के धर्मनिरपेक्षता पर सीधा प्रहार  है. एनआरसी से जहां दलित पिछड़े अकलियतों एवं दूसरे प्रदेशों में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ेगा. कार्यक्रम का संचालन  नरेंद्र यादव ने किया. धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद सिंह,संजय सिंह, बृजेश यादव,छविलाल राम,शहाबुद्दीन, गुड्डू सिंह ,पंकज दुबे,सोनु यादव, गुड्डू सिंह, जवाहर  बिंद, इरफान अंसारी, शिवम सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top