भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को समाधान कराने को लेकर दिया धरना

भभुआ/भगवानपुर(बंटी जायसवाल)। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर के पुरुषोत्तम नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें भगवानपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धरना में राजद कार्यकर्ता 8 सूत्री मांगों को लेकर बैठे थे । जिसमें सीएए एवं एनआरसी को वापस लेने, भगवानपुर के महादलित टोले में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करने,प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों पर अनुसूचित जाति,जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए आवासीय महाविद्यालय की स्थापना करने, भगवानपुर में वंचित राशन कार्ड धारकों का अविलंब राशन कार्ड बनाने, किसानों को अतिवृष्टि में फसल क्षतिपूर्ति का अविलंब दिलाने, धान की खरीद
उनके निर्धारण मूल्य किसानों को उपलब्ध कराने, आवास की समुचित व्यवस्था करने के बाद ही अतिक्रमण करने सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के बाद राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर धरने में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल छोटेलाल पांडेय, राजद के जिला सचिव महेंद्र सिंह, गोरख यादव, बालेश्वर सिंह,सुरेश सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय पासवान, मेघनाथ पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top