भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता सभा का हुआ आयोजन
भगवानपुर प्रखंड के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सेविकाओं सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मियों ने लिया हिस्सा
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला जागरूकता के लिए सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैमूर डीएम नवल किशोर चौधरी, डीआरडीए निदेशक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रमुख बेबी गुप्ता द्वारा दीप जलाकर किया गया। कैमूर डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जल है तभी इस पृथ्वी पर जीवन है। हरियाली रहेगी तभी जीवन में खुशहाली भी आएगी। इन दिनों पर्यावरण में काफी असंतुलन देखने को मिल रहा है। कभी सूखा तो कभी बारिश की हो जा रही है।वही भूमिगत जल स्तर भी दिन प्रतिदिन घटता ही जा रहा है। इसलिए सभी लोगों को पानी बचाना होगा।उसके लिए अपने चापाकल के पास सोखता बनाना होगा और बारिश के मौसम में छतों के पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाना होगा। ताकि भूमि की जल स्तर को बढ़ाया जा सके। उन्होंने सिंगापुर मलेशिया देश के बीच पानी के खरीद बिक्री को लेकर किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में मलेशिया से पानी खरीदा जाता था।जिसके बाद मलेशिया ने सिंगापुर को ऊंचे दामों पर जब पानी देना शुरू किया तो सिंगापुर ने अपनी पानी की महत्व को देखते हुए पानी की आयात में कमी कर दी। जिसके बाद मलेशिया को लगा कि जनसंख्या बढ़ने के बावजूद भी पानी की मात्रा कम क्यों की है तो सिंगापुर में पानी की कम मात्रा कम कारण उसका कीमत समझना है।
वहां पर टॉयलेट के पानी को वाटर प्यूरीफायर उसका उपयोग पीने के अलावा छोड़कर सभी उपयोग में उसको लिया जाने लगा। इसी तरह हम लोगों को भी पानी के महत्व को एक-एक बूंद के कीमत को समझना होगा। साथ ही नशा मुक्ति, बाल विवाह,दहेज मुक्ति पर भी प्रकाश डाला। अंत में डीएम ने लोगों से भगवानपुर में 19 जनवरी को बनने वाली 26 किलोमीटर की मानव श्रृंखला में 11 से 12 के बीच ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। इस मानव श्रृंखला जागरूकता कार्यक्रम में 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान दहेज मुक्त,बाल विवाह,नशा मुक्ति के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के भाग लेने के लिए सभी विभागीय पदाधिकारियों कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में बल दिया।
संबोधन में जनप्रतिनिधियों ने 19 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की सहभागिता देने की अपील की और जल जीवन हरियाली अभियान के महत्व के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पीके झा, डीआरडीए निदेशक अजय तिवारी,भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, डीसीओ रामाश्रय राम,जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण, भभुआ डीसीएलआर एहसान अहमद, प्रमुख बेबी गुप्ता, सीडीपीओ अंजू कुमारी, सीओ विनोद कुमार सिंह, बीएओ राजेश चौधरी भगवानपुर मुखिया गब्बर मियां, पहड़िया मुखिया प्रतिनिधि निर्मल सिंह, कसेर मुखिया प्रतिनिधि फिरोज सुमन ,टोड़ी मुखिया राजकुमार पाल सहित भगवानपुर प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारियों, कर्मियों सहित सभी पंचायतों के मुखिया,बीडीसी, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य,सेविकाएं, स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कला जत्था की टीम द्वारा गीतों से किया गया जागरूक
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मानव श्रृंखला की जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कला जत्था की टीम के गायक कलाकार द्वारा हरियाली देशवा में लाव, प्रदूषण दूर भगाव... 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाव, जल जीवन हरियाली बढ़ाव... गीत गाया तो तालियों से पूरा सभा गूंज उठा। सभी ने कलाकारों का अपने तालियों से मनोबल को बढ़ाया और पदाधिकारी भी कलाकारों के की कला एवं गीत संगीत को देखकर काफी खुश दिखे



