भगवानपुर/कैमूर । शुक्रवार को भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मानव श्रृंखला को लेकर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभा के दौरान सीधे व तेज धूप के कारण एक छात्रा बेहोश हो गई। जिसके बाद भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां छात्रा को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक,बेहोश हुई छात्रा भगवानपुर गांव के शिवपूजन साह की पुत्री सुमन कुमारी कन्या मध्य विद्यालय भगवानपुर की आठवीं की छात्रा बताई जाती है। बेहोश हुई छात्रा को पहले तो पानी के छींटे डालकर होश में लाने की कोशिश की गई। लेकिन जब होश में नहीं आयी तो भगवानपुर सीएचसी के डॉ राजेंद्र चौधरी नस को चेक करने के बाद भगवानपुर सीएचसी में इलाज के लिए भेज दिया गया। इस दौरान बेहोश छात्रा को देख कर सहेली व बच्चे भी काफी बेचैन हो गए। बेहोश छात्रा को स्वास्थ्य विभाग के बोलेरो में लिटा कर ले जाया गया।
जहां छात्रा का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। छात्रों का कहना था कि स्कूली छात्र छात्राएं को डीएम की संबोधन सुनने के लिए स्कूल से मानव श्रृंखला निकाल कर के जागरूकता के लिए रैली निकाल कर आये थे। दो घण्टे से धूप में खड़े व बैठे रहने के कारण छात्रा बेहोश हो गयी। वही बेहोश छात्रा का भगवानपुर सीएचसी में डॉक्टर द्वारा स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। वही छात्रों की सूचना के बाद छात्रा की मां,भाई भी पहुँच गए है। छात्रा की मां ने बताया कि बेटी घर से सुबह में खाना खाकर ही गयी थी। तेज धूप के कारण खड़े या बैठे होने पर बेहोश हो गयी होगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्रा की स्थिति नॉर्मल है उसे स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। स्लाइन पूरा चढ़ाने के बाद घर भेजा जाएगा। चेहरे पर तेज धूप व ठंड से बेहोश हो गयी होगी।