Kaimur: बक्सर चौसा पथ पर निकरीस बस स्टैंड के समीप बुधवार को पिकअप व बस की टक्कर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोरार गांव निवासी जगत नारायण यादव की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई. तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई आगे की कार्रवाई में जुट गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर की ओर से आ रही रविन्द्र बस व रामगढ़ की ओर से जा रही थी पिकअप।
तभी रामगढ़- बक्सर पथ पर निकरिस गांव के पास पिकअप और बस में जोरदार टक्कर हो गई.जिसमें कैमूर जिला के रामगढ़ के जोरार गांव निवासी जगतनरायण यादव उम्र करीब 45 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई.जबकि दूसरा युवक दिनेश यादव 42 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया.
घटना को देखकर आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पंहुचे। पुलिस ने शव को परिजनों की मौजूदगी में बक्सर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए साथ ही बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.