कैमूर : अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पानी भरे नहर में पलटा, ग्रामीणों ने सवार लोगों को सुरक्षित बचाया

मोहनियां/कैमूर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे नहर में पलट गया। जिसमें सवार लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। यह घटना कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के घेघिया गांव के पास एनएच 30 सड़क नहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे नहर में जा गिरी। कार में 2 बच्चे और एक महिला सहित सात लोग सवार थे। जो दिनारा से मोहनियां की तरफ जा रहे थे।

यह भी पढ़े : देखें Video :रानी चटर्जी की फिल्‍म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रीमियर शो देखने पहुंचे विस अध्‍यक्ष विजय कुमार चौधरी,मंत्री श्याम रजक व जय कुमार सिंह

बताया जाता है कि जब गाड़ी पलटते लोगों ने देखा तो तुरंत पानी में कूदकर गाड़ी का शीशा तोड़ सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची मोहनियां पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को अपने साधन से मोहनिया उनके घरों तक पहुंचाया। जिसमे दो बच्चे और एक महिला सहित कुल 7 लोग सवार थे। सभी को ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।मोहनिया थाना प्रभारी ने बताया सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पहुंची, पुलिस और ग्रामीण सभी के सहयोग से गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद अपने वाहन से उनके मोहनिया के आवास तक पहुंचाया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top