भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)- कैमूर जिला का भगवानपुर अधौरा मार्ग पशु तस्करी के लिए सेफ जोन हो गया है। आये दिन कैमूर जिले में पशु तस्करी चरम सीमा पर है, तस्करों के खिलाफ भगवानपुर थाना ने एक बार फिर की कार्रवाई की है। ताजा मामला मंगलवार भोर की है। जब एक बोलेरो में ठूंस ठूंस कर लाद कर अधौरा भगवानपुर के रास्ते ले जा रहे चार पशुओं को बोलेरो सहित गश्ती के दौरान पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के वन विभाग के तोड़ी बैरियर के पास से जब्त किया। बोलेरो की तलाशी लेने पर एक बोतल देशी शराब भी बरामद की गई। यह कार्रवाई भगवानपुर थाना के एसआई बीएन राम के नेतृत्व में पुलिस गश्ती टीम द्वारा की गई है। एक दिन पहले ही एक ट्रक पकड़े गए थे मवेशी, कर्मनाशा पुलिया टूटने के बाद पहाड़ी इलाका को सेफ जोन मानकर यूपी से अधौरा -भगवानपुर रास्ते हुए आ जा रहे है। तभी भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
भगवानपुर थाना के एसआई बीएन राम ने बताया हम लोग भगवानपुर थाना क्षेत्र के तोड़ी वन विभाग के बैरियर के पास मंगलवार की भोर गश्ती में थे तभी एक बोलेरो हम लोग से कुछ दूरी पर ही वापस मुड़कर भागने लगा। जब हम लोगों ने पीछा किया तो तोड़ी चेक पोस्ट के पास बोलेरो छोड़कर चालक और तस्कर फरार हो गए हैं । जब गाड़ी को देखा गया तो उसमें चार मवेशी मिले, सभी मवेशियों को उतारा गया। जिसमें एक मवेशी की मौत हो चुकी थी और 3 मवेशी जिंदा थे, जिनका इलाज कराया जा रहा है। गाड़ी की जांच की गई उसमें से एक बोतल देसी शराब भी मिला है। पशु तस्कर मवेशी को रोहतास जिले के खुरमाबाद लेकर जा रहे थे। गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक के ऊपर पुलिस करेगा कार्रवाई।