कैमूर के अमरेन्द्र को पत्रकारिता के लिए वाराणसी में मिला प्रतिष्ठित 'काशी सहभागी सम्मान-19'

फ़ोटो - वाराणसी में काशी सहभागी सम्मान 19 लेते हुए कैमूर के अमरेंद्र पांडेय
-पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने किया सम्मानित*

भभुआ/कैमूर। देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने कैमूर के अमरेन्द्र पाण्डेय को प्रतिष्ठित ‘काशी के सहभागी सम्मान-19’ से नवाजा है। अमरेन्द्र पाण्डेय को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। 5 जनवरी को बनारस के होटल में भारत विकास परिषद काशी द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष रजत मोहन पाठक, सचिव हिमांशु पशरीचा, पर्यवेक्षक विजय अग्रवाल, शारदा विजय सहित मुख्य अतिथियों ने अमरेन्द्र पाण्डेय को यह सम्मान और प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रजत मोहन पाठक ने कहा कि अमरेन्द्र जी समाज सरोकार के अनूठे कलेवर संग तेवर वाली पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। भारत विकास परिषद उन्हे इस सम्मान से सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहा है। इस सम्मान समारोह में अमरेन्द्र पाण्डेय के अलावा बनारस के अन्य सवश्रेष्ठ 18 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
रामपुर प्रखंड के खजुरा गांव के निवासी स्व. पं. वशिष्ठ पाण्डेय के कनिष्ठ पुत्र अमरेन्द्र पाण्डेय पिछले पांच सालों से पत्रकारिता से जुड़ें हैं और वर्तमान में बनारस के एक प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक अखबार में सिटी चीफ के पद पर कार्यरत हैं। सम्मान मिलने के बाद अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान में पिता जी के पुण्य कर्म और मेरे बड़े भाई डॉ. धीरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। मैं उन्हें ही यह सम्मान समर्पित करता हूं। अमरेन्द्र पाण्डेय को यह सम्मान मिलने के बाद जिले के सगे,संबंधियों के साथ मित्रों में रत्नेश तिवारी चंचल, बिट्टूू बाबा, अभिषेक तिवारी, शैलेन्द्र चौबे, संतोष पाण्डेय आदि ने उन्हें फोन पर बधाई दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top