भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर पुलिस ने जान जोखिम में डाल कर पशु तस्करी के लिए जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है. जिसमें दो ट्रक भागने में सफल हो गए है. मिली जानकारी के मुताबिक, मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है. जहां भगवानपुर पुलिस को रविवार को 9 बजे गुप्त सूचना मिली कि तीन बड़ा ट्रक पर उत्तर प्रदेश से पशुओं को लादकर लाया जा रहा है. पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई राम कुमार सिंह को ट्रक को पकड़ने के लिए भेजा. जैसे ही एएसआई रामकुमार सिंह के नेतृत्व में भगवानपुर अधौरा मार्ग से होकर आने वाले ट्रक को देख कर रोकवाने की कोशिश की. तभी दोनो पशु तस्करी वाले ट्रक के चालको ने बचने के लिए पुलिस जीप में दबेरते हुए भाग निकले. अगर पुलिस पदाधिकारी राम कुमार सिंह थोड़ा सा सावधान नहीं रहते तो भागने वाला ट्रक चढा भी देता. लेकिन पुलिस ने बाल बाल बचते व जान जोखिम में डाल कर तीसरे ट्रक को पुलिस पदाधिकारी ने बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा. जिसका नंबर यूपी 70 जीटी 3667 है. पकड़े गए ट्रक के चालक व खलासी भी गिरफ्तार कर लिया गया है. चालक फैजन मियां ने बताया कि ट्रक में इलाहाबाद के अवरइया से पशु लादे गए हैं जो औरंगाबाद के बारुन तक ले जाते हैं. पुलिस ने बताया कि जप्त ट्रक इलाहाबाद के जावेद अहमद व भागने वाला ट्रक रसिया अहमद प्रयागराज उत्तर प्रदेश का बताया जाता है.जब्त ट्रक से 13 जिंदा पशु, छः मृतक पशु साढ का शव बरामद हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
कैमूर : पुलिस ने जान जोखिम में डाल पशु तस्करी वाले ट्रक को पकड़ा,चालक खलासी गिरफ्तार, दो ट्रक भागने हुए सफल
रविवार, जनवरी 05, 2020
Tags

