कैमूर में शौच करने गयी युवती को अगवा कर बदमाशों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में जुटी

भभुआ/कैमूर. कैमूूूर में एक बार फिर एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया है. जहां 3 बदमाशों ने लड़की को शौच जाने के दौरान अगवा कर गैंगरेप कर अपना मुंह काला किया है. मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र का है. जहां स्थानीय पुलिस को घटना की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. 
गौरतलब है कि कैमूर में महिलाओं व युवतियों के साथ हिंसा, आपराधिक व दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक माह पहले ही कैमूर के मोहनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को चार बदमाशों द्वारा गाड़ी में बैठाकर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. वही उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था. वही इसके बाद मोहनियां में काफी बवाल,आगजनी भी हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यही नहीं अभी दो दिन पहले ही चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर में घुस कर चाकू के बल पर दुष्कर्म की घटना को बदमाश द्वारा वारदात दिया गया.  
ताजा मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है. जहां से शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है.घटना के बाद घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता व घरवालों ने स्थानीय थाना पहुँच कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी.
पीड़िता को दुर्गावती पुलिस द्वारा भभुआ महिला थाने में मामला दर्ज कराने के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. वही पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कानपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.  इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार किया है और दो अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी किया जा रहा है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top