भभुआ/कैमूर. कैमूर में घर में सोयी नाबालिग युवती से चाकू दिखा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता व उसके के परिवार द्वारा शोरगुल व पुलिस को बताने पर बंदूक दिखा कर धमकी भी दिया गया. जिसके बाद पीड़िता द्वारा आरोपी व उसके एक साथ के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग युवती व उसके परिवार के लोग अलग अलग कमरे में सोए हुए थे. इसी बीच रात में उस गांव का एक बदमाश युवक घर में चाहरदीवारी फांद कर नाबालिग युवती के घर में घुस और उसके मुंह पर गमछा डाल व चाकू दिखा दुष्कर्म किया. वही पीड़िता की आवाज सुन कर जब घर वाले उसके कमरे में पहुँचे तो आरोपी को देखकर शोरगुल करने की कोशिश किया गया. इस दौरान आरोपी व उसके साथी द्वारा बंदूक दिखा कर धमकी दिया गया कि अगर पुलिस के पास गए तो अंजाम बुरा होगा. घटना के बाद जब पीड़िता नाबालिग युवती जब सुबह अपने परिजनों के साथ चैनपुर थाने पहुंच कर आपबीती बताई. इसके बाद जहां चैनपुर पुलिस द्वारा उसे महिला थाने ले जाया गया. जहां भभुआ महिला थाने में पीड़िता ने अपने मोहल्ले के ही कासिम अंसारी को दुष्कर्म करने के मामले में और मंगरु कुरैशी के पुत्र बुद्धू कुरैशी को उसका साथ देने के मामले में नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे वह और उसकी मां अलग-अलग कमरों में सोई हुई थी. इसी दौरान गांव के ही आरोपी कासिम अंसारी उसके कमरे में घुसकर उसके मुंह पर गमछा से दबा दिया और, हाथ में लिए चाकू से उसे जान मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया. वही महिला थाने की पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया.वही इस मामले में भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन व आरोपियों को तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
कैमूर में घर में सोयी नाबालिग युवती से दुष्कर्म, दो के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस
शुक्रवार, जनवरी 03, 2020
Tags

