दुर्गावती(मुबारक अली)- गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ अरुण तिवारी के निर्देश पर दुर्गावती बाजार स्थित आयुष हॉस्पिटल एंड फैक्चर्स क्लिनिक को मजिस्ट्रेट सह बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून की उपस्थिति में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शांति कुमार माझी के द्वारा सील करने की कार्रवाई की गई. हॉस्पिटल सील करने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया.बताते चलें कि दस दिनों पूर्व दहियाव गांव निवासी दुर्गा देवी नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने के दौरान उक्त हॉस्पिटल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा लाया गया था .जहां पर इलाज के क्रम में जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी. इस मामले को संज्ञान में लेकर एक दिन पूर्व सिविल सर्जन द्वारा उक्त हॉस्पिटल की जांच करने पहुंचे थे.जहां सिविल सर्जन को देखकर हॉस्पिटल के डॉक्टर व संचालक वहां से फरार हो गए.उसके बाद सिविल सर्जन दो दिनों में हॉस्पिटल को सील करने का निर्देश दिया था. निर्देश के बाद गुरुवार को मजिस्ट्रेट सह बीडीओ के उपस्थिति में उक्त हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की गई .
दुर्गावती में इलाज के दौरान हुए महिला व बच्चे की मौत मामले में सीएस के निर्देश पर बीडीओ ने सील कराया निजी क्लिनिक,मचा हड़कंप
गुरुवार, जनवरी 02, 2020
Tags

