कैमूर : शराब के नशे में कर रहे मारपीट को छुड़ाने गए वृद्ध की पत्थर से मार कर व गला दबा कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

भभुआ/भगवानपुर: कैमूर में नए साल के अवसर पर शराब के नशे में दो लोगों के बीच हो रही मारपीट व झगड़ा को छुड़ाने गए वृध्द को पत्थर मार व गला दबा कर हत्या का मामला सामने आया है. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के बाद भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच व आरोपियों की तलाश करते दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 3 बजे शाम की बतायी जाती है. मृतक रामगढ़ गांव का 65 वर्षीय श्यामबिहारी राम बताया जाता है. मृतक की बेटी व बहु ने तीन चार युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि शराब के नशे में दो लोग किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट कर रहे थे. इसी बीच वह झगड़ा को छुड़ाने गये थे. लेकिन झगड़ा करने वाले लोगों ने इन्हें ही पत्थर मार कर व गला दबा कर हत्या दी. हत्या का आरोप गांव के ही तीन चार युवकों पर परिजनों द्वारा लगाया गया है. वही इस हत्या के बाद से लोगों में काफी आक्रोश था. लेकिन पुलिस ने मामला को बिगड़ने नहीं दिया और स्थिति को सामान्य रखा. हत्या के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था. परिजनों द्वारा पुलिस के पहुँचने के बाद लगभग साढ़े 5 बजे तक शव नहीं उठाने दिया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. पुलिस ने घटना के 4 घण्टे बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा. वही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दो युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top