उत्पाद विभाग द्वारा वाहन चेकिंग में कार से 855 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार बरामद

दुर्गावती/कैमूर. जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया के समीप रविवार की देर शाम एक कार से  855 बोतल शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में भभुआ थाना क्षेत्र के कृष्णपुरा निवासी सुनील राम व मोहनियां थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव निवासी रवींद्र रावत शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम उत्पाद अधीक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर विभाग के अवर निरीक्षक अमिताभ चंद्र व शम्भूनाथ मिश्र के नेतृत्व की टीम ने रामगढ के देवहलिया गांव के पास छापेमारी की.इस दौरान यूपी की तरफ से एक कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से 855 बोतल शराब बरामद हुआ तथा दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.सोमवार की सुबह सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के माध्यम से दोनों को जेल भेज दिया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top