NH 2 पर कर्मनाशा नदी पुल के बाद अब दुर्गावती नदी पुल के स्लीपर में पड़ी दरारें, मचा हड़कंप

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)।28 दिसंबर 2019 को यूपी बिहार बॉर्डर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब दुर्गावती नदी पुल से सटे डहला पुल के स्लीपर मे दरार पड़ गया.जिसकी जानकारी गुरुवार की शाम होते ही एनएचआई अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पुल के स्लीपर मे दरार दिखने के बाद आनन-फानन में एनएचआई द्वारा पुल के दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर लगा दिया गया है.

यह भी पढ़े : बीडीओ के जांच खुलासा,विद्यालय में लटका है ताला,शिक्षक रहते है नदारद,फैली रही गंदगी, कैसे शिक्षित होंगे बच्चे ?

तथा सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित भाग के पास  घेरा बंदी कर वाहनों को धीमी गति से आवागमन करने के लिए संकेत चिन्ह लगा दिया गया है. मालूम हो कि 28 दिसंबर 2019 को यूपी बिहार बॉर्डर नौबतपुर के पास एनएच दो के कर्मनाशा नदी  पर बना पुल का पिलर ध्वस्त हो जाने के बाद वाहनों का

यह भी पढ़े : कैमूर में खेत में तार जोड़ने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम

आवागमन बंद हो गया था और एनएच दो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.इस क्रम में ओवरलोडेड गाड़ियां  हजारों की संख्या में जीटी रोड पर खड़ी हो गयी थी. परिणाम स्वरूप कर्मनाशा नदी पुल के बाद डहला पुल पर भी क्षमता से अधिक माल लोडेड वाहनों के खड़े हो जाने से  पुल के स्लीपर में दरार पड़ जाने से पुल पर खतरा मडराने का संकेत मिल गया है.

यह भी पढ़े : कैमूर में होगा पंचायत उपचुनाव, विभिन्न पंचायतों में रिक्त है 18 पद,कही मृत्यु तो कही त्याग पत्र व नामांकन दाखिल नहीं होने से खाली पद, जाने कौन सा पद है रिक्त

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top