दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के डुमरी के ग्राउंड पर मोहम्मडन स्पोर्टिंग जहांगिरिया क्लब की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन दानापुर रेलवे बनाम रक्सहां के बीच फुटबॉल मैच खेला गया.बड़े ही रोचक मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला.मुकाबले मे दानापुर की टीम ने 4- 1से मैच जीत लिया. टूर्नामेंट का शुरुआत राजद नेता सुधाकर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है.कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है.लेकिन जो खिलाड़ी अनुशासन और लगन के साथ खेल के मैदान में अपने कला का प्रदर्शन करता है. आगे चलकर वही खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन करता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल का आयोजन कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना काफी प्रशंसनीय है. तथा जैसे ही डुमरी के ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच फुटबॉल मैच का मुकाबला शुरू हुआ.तालियों की गड़गड़ाहट से ग्राउड गूंज उठा.दोनों टीमों के खिलाड़ी शुरूआत मे ही गोल दागने के लिए अपने अपने कला और दमखम का प्रदर्शन करना सूरू किया.हालांकि हाफ टाइम तक दानापुर की टीम ने तीन गोल दागकर रक्सहां टीम पर दबाव बना दिया. जबकि हाफ टाइम तक रक्सहां की टीम एक गोल भी दाग नहीं सकी. लेकिन हाफ टाइम के बाद पुनः दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक खेल दर्शकों को देखने को मिलने लगा. और दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल दागने की फिराक में एक दूसरे से जुझते रहे.और खेल समाप्ति से पहले रक्सहां की टीम ने एक गोल दाग कर खेल मे धार ला दी.
लेकिन दानापुर की टीम ने भी एक गोल दागकर भारी बढ़त बना ली.और कांटे के मुकाबले में दानापुर ने तीन गोल से मैच जीतकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कयामुद्दीन खान पदाधिकारी सह मुखिया पति कर्मुल्ला खान ने आए हुए अतिथियों एवं आयोजक कमेटी के खिलाड़ियों का स्वागत किया.इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद सिंह, बाबर खान, पिंकू सिंह, सहित आयोजक कमेटी के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में दर्शक गण मौजूद थे.