कैमूर में 282 शिक्षक निलंबित, मैट्रीक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य नहीं करने वाले पर हुई कार्रवाई

भभुआ/कैमूर। कैमूर सेे बड़ी खबर आ रही है। जहां एक बार भी हड़ताली शिक्षकों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसमें मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के कार्य का बहिष्कार कर बाधा डालने के मामले में जिला परिषद के 282 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया हैं। यह कार्रवाई डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने की है। इसके लिए शुक्रवार को डीईओ ने डीडीसी को पत्र लिखा था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : कैमूर में 13 मार्च को हड़ताली शिक्षक सामूहिक मुंडन करा करेंगे सरकार का विरोध,डीएनए टेस्ट के लिए भेजेंगे बाल व नाखून

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से आठ फरवरी को मैट्रीक की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिला परिषद माध्यमिक शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया था। शिक्षकों को पांच मार्च तक संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर योगदान करने के लिए निर्देश दिया गया था।लेकिन शिक्षकों ने विभागीय आदेश की अवहेलना करते हुए मूल्यांकन का बहिष्कार किया। मैट्रीक परीक्षा के मूल्यांकन की घोषणा पूर्व में ही विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : कैमूर में राजद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया होली मिलन समारोह,होली खेले रघुवीरा अवध में गीतों से सजी महफिल |

 इसलिए अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग एवं प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के सचिव के दिए गए निर्देश के अनुसार मूल्यांकन एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में 282 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए। पत्र मिलने के बाद उप विकास आयुक्त ने 282 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : होली आर्ट फेस्टिवल में खुशबू ने मारी बाजी,कलाकार अमरीशपुरी ने पेंटिंग के सिखाये बारीकी

जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी केपी गुप्ता बताया कि डीईओ से 282 माध्यमिक शिक्षकों के कार्य बहिष्कार की सूची मिली थी। शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
वही डीईओ सूर्यनारायण ने बताया कि अभी और शिक्षकों को चिह्नित किया जा रहा है। जो हड़ताल पर रह कर सरकारी कार्यो में बाधा पहुचाने की कोशिश कर उन्हें भी निलंबित किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले 122 शिक्षकों को इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार के करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top