बाइक सवार को बचाने में हुई घटना
भभुआ से वाराणसी जाने के दौरान चन्दौली व मुगलसराय के बीच पच फेडवा के पास हुई घटना
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिंकी रानी पांडेय की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क दुर्घटना में डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। इसमें सवार विधायक व अन्य बाल बाल बच गये।लेकिन इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक को मामूली चोटें आई हैं।
वही भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय के सड़क दुर्घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त होने व बाल बाल बचने की जानकारी बीजेपी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने सुन कर पहले तो स्तब्ध हो गए। फिर ईश्वर व मां मुंडेश्वरी का लाख लाख शुक्रिया किया। वही भभुआ विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सड़क दुर्घटना के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए लिखा कि वह सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी। वह सुरक्षित है।
भभुआ से वाराणसी जाने के दौरान चन्दौली व मुगलसराय के बीच पच फेडवा के पास हुई घटना
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिंकी रानी पांडेय की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क दुर्घटना में डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। इसमें सवार विधायक व अन्य बाल बाल बच गये।लेकिन इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक को मामूली चोटें आई हैं।
यह भी पढ़े : पिकअप ने बाइक सवार में पीछे से मारी टक्कर, दो गम्भीर घायल,इलाज के दौरान एक की मौत,एक गंभीर रेफर
जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भभुआ बीजेपी विधायक रिंकी रानी पांडेय शुक्रवार की दोपहर किसी निजी काम से अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से वाराणसी जा रही थी। चंदौली और मुगलसराय के बीच पचफेड़वा गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने में उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। गाड़ी के आगे के बोनट के परखच्चे हो गए।लेकिन इस सड़क दुर्घटना में विधायक रिंकी रानी पांडेय सहित सुरक्षा गार्ड बाल बाल बच गए।यह भी पढ़े : शराब के नशे में कलयुगी पिता ने 6 वर्षीय बेटे की गला घोंट कर दी हत्या,फरार,पुलिस गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी
वही विधायक के गाड़ी के चालक को हल्की चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित बताये जा रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन को मंगा कर गाड़ी को हटाया गया। वही विधायक रिंकी रानी पांडेय के सूचना पर भभुआ से उनके लोग निजी गाड़ी लेकर पहुंचे। जिसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हुई।वही भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय के सड़क दुर्घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त होने व बाल बाल बचने की जानकारी बीजेपी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने सुन कर पहले तो स्तब्ध हो गए। फिर ईश्वर व मां मुंडेश्वरी का लाख लाख शुक्रिया किया। वही भभुआ विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सड़क दुर्घटना के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए लिखा कि वह सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी। वह सुरक्षित है।

