दुर्गावती मुबारक अली (कैमूर)- दुर्गावती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुल्हड़िया रेलवे फाटक के समीप शनिवार की सुबह पीडीडीयू गया रेलखंड पर किसी ट्रेन के चपेट में आने से महेंद्र राम (30) की मौत हो गई.घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों मे कोहराम मच गया.
यह भी पढ़े : भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हुई क्षतिग्रस्त,बाल बाल बची, चालक को मामूली चोटें
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी धर्मेंद्र राम 30 वर्ष कुल्हड़िया रेलवे फाटक के पूरब तरफ रेलवे लाइन पार कर रहा था. उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा जीआरपी मोहनियां को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

