#मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढौती गांव का
#यूपी के मुगलसराय सीपिया परसरामपुर गांव से आने वाली थी दिन में बारात
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना वायरस दिनोंदिन अपना पांव पसारता जा रहा है और काफी तेजी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है और इसमें आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव एवं संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साथ देने की अपील की है। इसका काफी असर भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक असर हुआ है कि कोरोना वायरस व जनता कर्फ्यू की वजह से कैमूर में एक बेटी का शादी टालने का मामला सामने आया है। मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढौती गांव का है।
टेलर मास्टर सैय्यद इदरीशी ने बताया कि 22 मार्च को बेटी की शादी होनी थी। जिसका शादी 5 माह पहले यूपी के मुगलसराय सीपिया परशरामपुर के सोहराब इदरीशी के बेटे ताजुद्दीन इदरीशी शादी तय की गई थी। दो दिन बाद दिन में निकाह को लेकर बारात आने थी। सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गयी थी। अचानक शुक्रवार को मुझे कोरोना वायरस के काफी तेजी से फैलने से रोकने एवं उससे बचाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा किए गए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के फैसले को लेकर बेटी की शादी को एक दिन के लिए टाल दिया गया और वह अब अगले दिन 23 मार्च को होगी।
जनता कर्फ्यू की वजह से शादी रद्द कर दी गई। शादी का कार्ड पहले से ही बांट दिया गया था। जिसके बाद आने वाले सभी रिश्तेदारों को फोन कर शादी रद्द होने की जानकारी देते हुए उसके अगले दिन शादी होने के बारे में जानकारी दी गई। वही टेंट पंडाल, हलुवाई सभी को फोन कर शादी रद्द होने की सूचना दी गयी। फिर से उन्हें अगले दिन के लिए बुक किया गया।
लड़के वाले ने शादी में वाहन नहीं मिलने की वजह से आने से किया इनकार
टेलर मास्टर सैय्यद ईदरिषि ने बताया कि 22 मार्च को मुगलसराय के सीपिया परशरामपुर से बेटी की बारात आने वाली थी। लेकिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की वजह से लड़के पक्ष द्वारा फोन कर बताया गया कि उन्हें वाहन वालों ने जाने से इनकार कर दिया है। वही सभी लोग जनता कर्फ्यू को लेकर घर में सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे रात तक रहेंगे और उसका पालन करने की बात कही गई है। इधर हमारी भी जनता कर्फ्यू की वजह से कुछ समस्याएं आ गई थी। इसीलिए हम दोनों लड़का लड़की पक्ष ने फैसला किया कि यह शादी को 22 मार्च को रद्द कर अगले दिन 23 मार्च को करने का फैसला किया गया।इधर शादी के लिए की गई सभी तैयारियां को रद्द कर दी गई।अब 23 मार्च को अगले दिन सोमवार को दिन में 10 बजे बारात आएगी और शाम 5 बजे वापस जाएगी।अब 23 मार्च के शादी के लिए अगली तैयारियां की जा रही है।
पीएम मोदी के जनता कर्फ़्यू का किया समर्थन
जब सैय्यद इदरीशी से शादी रद्द होने के बाद पीएम मोदी के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर बताया कि 22 मार्च को पीएम मोदी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जो जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही गई है। हम लोग सभी उनका समर्थन करते हैं और यह देश हित के लिए फैसला लिया गया है। इसीलिए तो मैंने अपनी बेटी के शादी 22 मार्च के बदले 23 मार्च को करने का फैसला लिया है। सभी लोग जनता कर्फ्यू में अपनी हिस्सेदारी दें और सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बिना किसी वजह से घर से बाहर नहीं निकले और जनता कर्फ्यू का पालन करें।यही हमारी की तरफ से लोगों से अपील है।
बोले बीडीओ
इस संबंध में भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि पढौती गांव के सैय्यद इदरीसी द्वारा जो फैसला लिया गया है। वह काबिले तारीफ है। हर व्यक्ति को जनता कर्फ्यू में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। ताकि कोरोना वायरस को भगाया जा सके।
#यूपी के मुगलसराय सीपिया परसरामपुर गांव से आने वाली थी दिन में बारात
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना वायरस दिनोंदिन अपना पांव पसारता जा रहा है और काफी तेजी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है और इसमें आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव एवं संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साथ देने की अपील की है। इसका काफी असर भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक असर हुआ है कि कोरोना वायरस व जनता कर्फ्यू की वजह से कैमूर में एक बेटी का शादी टालने का मामला सामने आया है। मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढौती गांव का है।
यह भी पढ़े : भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हुई क्षतिग्रस्त,बाल बाल बची, चालक को मामूली चोटें
जहां टेलर मास्टर द्वारा जनता कर्फ्यू को लेकर अपनी बेटी का शादी 1 दिन के लिए टाल दिया गया है। जो टेलर मास्टर की बेटी के साथ भी 22 मार्च को रविवार दिन में होनी थी। वह अब 23 मार्च को सोमवार दिन को होगी। ऐसा इसलिए किया गया है कि पीएम मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की गई है और इसी के समर्थन में इस शादी को 1 दिन के लिए टाल दिया गया है। दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढौती गांव में टेलर मास्टर सैय्यद ईदरिषि की बेटी फरजाना की शादी 22 मार्च को दिन रविवार को होनी थी। उनके यहां यूपी के मुगलसराय के सीपिया परशरामपुर से बारात आने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा लगाए गए जनता कर्फ्यू की वजह से 22 मार्च को अब बेटी की शादी नहीं होगी।यह भी पढ़े : Breaking : दुर्गावती में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,रेलवे फाटक पार के दौरान हुई घटना
22 मार्च को मुगलसराय से दिन में आने वाली थी बारातटेलर मास्टर सैय्यद इदरीशी ने बताया कि 22 मार्च को बेटी की शादी होनी थी। जिसका शादी 5 माह पहले यूपी के मुगलसराय सीपिया परशरामपुर के सोहराब इदरीशी के बेटे ताजुद्दीन इदरीशी शादी तय की गई थी। दो दिन बाद दिन में निकाह को लेकर बारात आने थी। सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गयी थी। अचानक शुक्रवार को मुझे कोरोना वायरस के काफी तेजी से फैलने से रोकने एवं उससे बचाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा किए गए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के फैसले को लेकर बेटी की शादी को एक दिन के लिए टाल दिया गया और वह अब अगले दिन 23 मार्च को होगी।
यह भी पढ़े: वाहन चेंकिग के दौरान पुलिस ने 299 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
#फोन से रिश्तेदारों को 22 मार्च को शादी में नहीं आने की दी गयी सूचनाजनता कर्फ्यू की वजह से शादी रद्द कर दी गई। शादी का कार्ड पहले से ही बांट दिया गया था। जिसके बाद आने वाले सभी रिश्तेदारों को फोन कर शादी रद्द होने की जानकारी देते हुए उसके अगले दिन शादी होने के बारे में जानकारी दी गई। वही टेंट पंडाल, हलुवाई सभी को फोन कर शादी रद्द होने की सूचना दी गयी। फिर से उन्हें अगले दिन के लिए बुक किया गया।