कैमूर में पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का दिखा असर, दुकानें बंद,सड़के है सुनसान, घरों में दुबके रहे लोग

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना वायरस से जंग जीतने व उसे हराने  के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की आह्वाहन किया गया था। इसमें जनता के लिए जनता द्वारा पीएम मोदी ने समर्थन मांगा था। जो आज रविवार को कैमूर में जनता कर्फ्यू का साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। वही कैमूर वासियों ने जनता कर्फ्यू के माध्यम से पीएम मोदी का समर्थन भी किया गया। 
घरों में दुबके रहे लोग
कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ शहर सहित हर प्रखंडो व गांवो जनता कर्फ्यू के दौरान असर देखने को मिल रहा है। कैमूर में जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़के सुनसान है। लोग घरों में दुबके हुए है। कोई घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहा है। 

क्योंकि जनता कर्फ्यू लागू है।जिन लोगों का कुछ काम भी था तो वह काम हो या न हो उसे निपटाने के साथ घरों में बंद हो गए। पीएम मोदी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव व भीड़भाड़ की वजह से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया है।
सड़कें बनी वीरान, बाजार में सन्नाटा
 लोगो ने घरों के बाहर नहीं निकलने परहेज किया। सड़को पर वाहन नहीं चल रहे है। सड़कें वीरान बनी हुई है । हालांकि कैमूर में मेडिकल दुकानें खुली रही। लेकिन अन्य दुकानें बंद रही है। अस्पताल में डॉक्टर तैनात रहे।
 कैमूर जिले में कोरोना के एक भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है। लेकिन कई संदिग्ध आये है। जिसमें एक संदिग्ध को भभुआ सदर अस्पताल से इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। वही जनता कर्फ्यू का कैमूरवासियो ने पालन किया। ताकि कोरोना वायरस से जंग जीती जा सकें। 
जनता कर्फ्यू में दुकानें रही बंद
कैमूर में जनता कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें बंद रही।शटर में ताला लटका रहा। लोगों को कई सामान की जरूरत होने के बाद उन्हें नहीं मिल पाई। क्योंकि दुकानें बंद थी।जिसमें सब्जी,फल,दूध आदि दुकानों पर इसका असर रहा।सभी ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए दुकानों को नहीं खोला। वही लोगों नेे एक दिन पहले ही अपने जरूरत की समानों की खरीददारी कर ली गयी थी। जिन्हें ज्यादा परेशनिक सामना नहीं करना पड़ा।

पुलिस क्षेत्र में करती रही गस्त
कैमूर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव व संक्रमण फैलने से रोकने के लिए काफी अलर्ट है। वही जनता कर्फ्यू का भी कैमूर प्रशासन द्वारा सतर्क दिखी।पुलिस जनता कर्फ्यू का पालन कराने के लिए क्षेत्र में घूम कर गश्ती करती दिखी। कैमूर के करमचट थाने की पुलिस की गाड़ी सुबह 7बजे से ही जनता कर्फ्यू को घूमती रही।वही गांवों में जहां भी दुकानें खुली थी।उसे बंद करायी।समूह वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। 
सरकार के निर्देशों का होगा पालन
वही कैमूर में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अलर्ट है। जनता कर्फ्यू का पालन लोगों द्वारा किया जा रहा है। 31मार्च तक सरकार के तरफ जो भी दिशा निर्देशों है उसे हर हाल पालन किया जायेगा। कोरोना वायरस से बचाव के लोगों को  साफ सफाई, सावधानी बरतनी होगी। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें। साबुन से हाथों की सफाई करने के बाद गर्म भोजन करें। कोरोना से लक्षण को लेकर चिकित्सा परामर्श लें।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top