कोरोना पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला: 21 दिनों तक देश में लॉक डाउन,घरों में रहे सुरक्षित रहें

नई दिल्ली/न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस को लेकर आज रात 8 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश को संबोधित करते हुए बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस से बचाव व संक्रमण फैलने से रोकने के पीएम मोदी ने रात 12 बजे से 21 दिनों तक देश लॉक डाउन को घोषणा की है। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आज रात 12 बजे से घरों से निकलने पर पूरी तरह पांबदी लगाई जा रही है। पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस से पूरा विश्व वैश्विक महामारी से प्रभावित है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को अपने घरों में रहना होगा तभी सुरक्षित रह सकते है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया। एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर,एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं।
21 दिनों तक नहीं संभले तो 21 साल पीछे चले जायेंगे
अगर हम लॉक डाउन के अगले 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पिछड़ जाएगा। कई परिवार तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहीं एकमात्र रास्ता है।
पीएम मोदी ने लोगों को अगले 21 दिन तक घरों में ही रहने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि जनता कर्फ्यू से यह कुछ ज्यादा सख्त कर्फ्यू, निर्णायक लड़ाई के लिए ये कदम बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा हर एक देशवासी के जीवन को बचाना मेरी और मेरी सरकार की जिम्मेदारी है। 
लॉक डाउन घर के बाहर लक्ष्मण रेखा खिंच दी
पीएम ने कहा घर के बाहर पड़ने वाला हर एक कदम कोरोना वायरस जैसा गंभीर बीमारी ला सकता है। ये लॉक डाउन 21 दिनों के लिए होगा बाहर निकलना क्या होता है। इसे 21 दिनों के लिए बिलकुल भूल जाए। ये लॉकडाउन एक लक्ष्‍मण रेखा खींच दी है आपका सिर्फ एक कदम कोरोना जैसी महामारी को आपके घर में ले आएगा। 
कोरोना का मतलब: कोई रोड पर ना निकले :पीएम
पीएम मोदी ने कहा कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों की दूरियां बनाये रखनी होगी। कोरोना का मतलब एक पोस्टर के माध्यम समझाने का कोशिश किया गया है। कोरोना का अर्थ समझाते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए लॉक डाउन का पालन करें। कोरोना के मतलब को समझिए जिसका अर्थ है कोई रोड पर ना निकलें। 
पीएम मोदी के संबोधन के अहम बातें 
- पीएम मोदी बोले- कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं। आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है। इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है, और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग।
लोगों से दूरी बहुत जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि, कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है,कोई रास्ता नहीं है।कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा। कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि social distancing केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है। ये सोचना सही नहीं। social distancing हर नागरिक,हर परिवार,परिवार के हर सदस्य के लिए जरूरी है। पीएम के लिए भी जरूरी है।
घरों से बाहर नहीं निकलें
पीएम ने कहा कि, पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण Lockdown होने जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है।
काफी तेजी फैल रहा कोरोना
पीएम मोदी ने कहा कोरोना वायरस का पहले 1 लाख लोगों तक पहुँचने में 67 दिन लगें थे।  लेकिन फिर इस 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे। ये और भी भयावह है कि दो लाख संक्रमित लोगों से तीन लाख लोगों तक ये बीमारी पहुंचने में सिर्फ 4 दिन लगे। हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है-हमें घर से बाहर नहीं निकलना है।चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है। भारत आज उस स्टेज पर है जहां हमारे आज के एक्शन तय करेंगे कि इस बड़ी आपदा के प्रभाव को हम कितना कम कर सकते हैं। ये समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का है।
डाक्टर्स,नर्सेस,पुलिस के लिए करें प्रार्थना 
-पीएम ने देश के लोगों से अपील की डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए, जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए, दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं। आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी,आपके मोहल्लों,आपकी सड़कों,सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं,जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे। कोरोना वैश्विक महामारी से बनी स्थितियों के बीच, केंद्र और देशभर की राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही है। रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं।
15 हजार करोड़ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए
पीएम ने कहा देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज,पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, आइसोलेशन वार्ड आदि जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी।
अफवाहों से बचें
पीएम ने देश के लोगों से अपील की कि, वे ये भी ध्यान रखिए कि ऐसे समय में जाने-अनजाने कई बार अफवाहें भी फैलती हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें। मेरी आपसे प्रार्थना है कि इस बीमारी के लक्षणों के दौरान, बिना डॉक्टरों की सलाह के, कोई भी दवा न लें। किसी भी तरह का खिलवाड़, आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top