लॉक डाउन का पालन कराने पर पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने की पथराव व हमला,प्राइवेट गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे पुलिस जवान

भभुआ/कैमूर। बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी किए लॉक डाउन का पालन कराने निकली पुलिस टीम के प्राइवेट गाड़ी पर हमला कर दिया गया। जिसमें पुलिस की प्राइवेट स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है।
जिसमें पुलिस जवान व कर्मी बाल बाल बच कर भाग निकले। यह हमला कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र कुडारी गांव की शाम साढ़े 6 बजे की बतायी जाती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,गुरुवार की शाम करमचट पुलिस की टीम  प्राइवेट स्कॉर्पियो गाड़ी से संध्या गश्ती में निकली थी।
इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉक डाउन के आदेश पालन सड़क पर निकलने वाले लोगों को करा रही थी। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस टीम गाड़ी से कुडारी गांव पहुँची। जहां पुलिस द्वारा कुछ लोगों को एक समूह में बातचीत करते हुए देखा तो उन्हें घरों में जाने के लिए बोला।
 उस समय तो वहां लोग हट गये। जिसके बाद पुलिस कुडारी से तेंदुआ गांव की ओर चली गयी। तेंदुआ से लौटने के दौरान इधर कुडारी में उसी स्थान पर 50-60 की संख्या लोग लाठी, डंडे, ईंट पत्थर लेकर खड़े थे। जैसे ही पुलिस टीम प्राइवेट स्कॉर्पियो से पहुँची। लोगों ने ईंट,पत्थर,लाठी,डंडे से हमला कर दिया।
जिसमें पुलिस जवान गाड़ी से बाहर नहीं निकले वरना कई पुलिस जवान व अधिकारी घायल हो जाते है। जिसके बाद पुलिस गाड़ी वहां भाग निकली। जिसमें बाल बाल बच गए। किसी भी पुलिस वाले चोटें नहीं आयी है। इस हमले में पुलिस की प्राइवेट गाड़ी के पीछे का शीशा, आगे के लाइट का शीशा,लॉकिंग गिलास टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गया है।
असामाजिक तत्वों के इस हमले का साक्ष्य भी क्षतिग्रस्त गाड़ी में ईंट का टुकड़ा पड़ा हुआ है। हमले  के बाद जब पुलिस टीम ने करमचट थाने पर पहुँची। इसके बाद थानाध्यक्ष को हमला के बारे में जानकारी दी। उसी रात थानाध्यक्ष द्वारा एसपी व डीएसपी को हमला के बारे में सूचना दी। जिसके बाद कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद गुरुवार की रात में ही करमचट थाने पर पहुँच कर हमला के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम हुई हमला मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top