पिकअप ने बाइक सवार में पीछे से मारी टक्कर, दो गम्भीर घायल,इलाज के दौरान एक की मौत,एक गंभीर रेफर

मोहनिया - मोहनियां थाना क्षेत्र के NH30 मोड़ के समीप  बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात पिकअप ने पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भी  इकट्ठा हो गई दोनों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़े : शराब के नशे में कलयुगी पिता ने 6 वर्षीय बेटे की गला घोंट कर दी हत्या,फरार,पुलिस गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी

जहां अनुमंडलीय अस्पताल  के इमरजेंसी में मौजूद  चिकित्सकों ने इलाज दौरान एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक वाराणसी के कछवा थाना क्षेत्र के जालोपुर निवासी अखिलेश चौबे वही दूसरा कुदरा के नाथूपुर गांव निवासी शैलेश श्रीवास्तव 45 वर्ष बताया जा रहा है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को बरामद करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top