भभुआ/कैमूूूर। बिहार में भले ही शराबबंदी नियम लागू है। लेकिन शराबबन्दी का नियम लोगों पर असर नहीं कर रहा है। बिहार में शराब की गुप्त तरीके से शराब धंधेबाजो द्वारा बिक्री की जा रही है। लोग शराब पी रहे और पकड़े भी जा रहे है। सच बात तो यह है कि शराब के नशे में लोग क्या से क्या कर नहीं देते है। यहां तक हत्या भी कर दी जा रही है।कुछ ऐसा ही मामला कैमूर से दिल दहला देने वाला आया है। जहां एक शराबी पिता द्वारा अपने ही बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी। यह मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ड़ड़वा गांव का बताया जाता है। आरोपी पिता हत्या कर फरार है।जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 6 वर्षीय शाहिल जुबैद खां का बेटा बताया जाता है। जो रात को अपने पिता और बडे भाई के साथ सोया था। आरोपी पिता रात को शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर शाहिल को मारपीट करते गला घोंट दी। जिसमें शाहिल कि मौत हो गई।आरोपी जुबैद खा पेशे से आँटो चालक है।पहली पत्नी व बेटे के रहते हुए कमाने के लिए मुंबई गया और वही रहने लगा। वही पर एक महिला से दुसरी शादी कर ली। जिससे एक बेटा शाहिल हुआ। दूसरी पत्नि की मौत के बाद वह शाहिल को लेकर अपने गांव चला आया। फिर एक बार पहली पत्नी और बेटे के साथ दूसरी पत्नी के बेटे के साथ रहने लगा। लेकिन इसी बीच शराब के नशे में उसने अपने ही बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी।जब पहली पत्नी की बेटों ने देख लिया और गांव में शोर मचाया तो ग्रामीणों के भीड़ जुटने ल पहले ही वह घर से फरार हो गया। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
बोले एसपी
इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घरेलू विवाद और शराब के नशे में पिता ने अपने बेटे की हत्या करने का मामला आया है और आरोपी पिता अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है ।

