भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)।कैमूर से बड़ी खबर आ रही है।जहां मुंडेश्वरी मंदिर में कोरोना लेकर 18 मार्च से 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर रोक लगा दी गई है।जिसके कारण मां मुंडेश्वरी मन्दिर के लिए दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो पायेगा। इसलिए जो 18 मार्च से 31 मार्च के बीच माता मुंडेश्वरी मन्दिर पहुंच कर दर्शन पूजन करना चाहते हैं।वह अपना प्लान कैसिंल कर दे। क्योकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंदिर बंद रहेगा तो दर्शन भी नहीं हो पायेगा।
बताया जाता है कि इस बीच मंदिर में सिर्फ पुजारियों द्वारा तीनो समय की माता की आरती की जाएगी। इसके लिए पटना से पुरातत्व विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है।जारी पत्र के मुताबिक बताया जाता है कि कोरोना वायरस को लेकर जिस प्रकार 31 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज सिनेमा हॉल को बंद करा दिया गया है।बिहार सरकार व केंद्र सरकार कोरोना वायरस को लेकर काफी अलर्ट पर है। सरकार द्वारा लोगो को इससे बचाव व संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वही भीड़ वाली जगहों पर जाने से पूरी तरह से रोक भी लगायी जा रही है।वही भारत सरकार के निर्देश पर पुरातत्व विभाग ने मां मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर रोक लगा दी गयी है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके। आपको बता दें कि भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पवरा पहाड़ी पर माता मुंडेश्वरी का अति प्राचीन मंदिर है। जहां श्रद्धालुओं की दर्शन पूजन के लिए काफी भीड़ होती है।
यह भी पढ़े : कैमूर एसपी को फोन से धमकी देने वाला फर्जी भोजपुर विधायक व मंत्री गिरफ्तार,1रायफल,7 गोली व 2 मोबाइल बरामद
#नवरात्रि में श्रद्धालुओं को माता मुंडेश्वरी की नहीं होगी दर्शन
गौरतलब है कि 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि भी शुरू होने वाला है। जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की आशंका है।चैत्र नवरात्रि में मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन से मेला भी लगता है। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि में माता मुंडेश्वरी का दर्शन नहीं होगा। लोगो की भीड़ को देखते हुए कोरोना वायरस से एहतियातन बचाव व संक्रमण को रोकने के लिए पुरातत्व विभाग ने 17 मार्च से 31 मार्च तक मुंडेश्वरी धाम के मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर रोक लगा दी है। मुंडेश्वरी को बंद रखने का पत्र जारी किया है।
#सिर्फ मंदिर में पुजारियों द्वारा की जाएगी माता मुंडेश्वरी आरती
बोले बीडीओ
इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने बताया कि मुझे पत्र के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा पत्र जारी किया गया है तो वैसा होगा।


