भभुआ/ कैमूर(बंटी जायसवाल)।शराब धंधेबाजों को छुड़ाने के लिए फर्जी विधायक व केंद्रीय मंत्री बनकर कैमूर एसपी को फोन कर धमकी देने वाले पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक राइफल व 7 जिंदा कारतूस,दो मोबाइल किया बरामद। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने इस मामले का प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान कलां नगीना यादव है। अधौरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का भंडाफोड़ कर दो शराब धंधेबाजों को 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके बाद एक शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए गिरफ्तार आरोपी द्वारा कैमूर एसपी व अधौरा थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाईल नंबर पर दो अलग अलग नंबर से भोजपुर के संदेश विधायक संजय यादव के नाम पर तो कभी केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह के घर से फोन कर छोड़ने के लिए धमकी दिया। जिसके बाद कैमूर एसपी तो कुछ समय के लिए सोच में पड़ गए लेकिन फोन उन्होंने दो नंबरों को ट्रेस कराया तो अधौरा थाना क्षेत्र के बडवान कलां गांव के नगीना यादव का नंबर पता चला। जब पुलिस द्वारा नंबर के आधार पर आरोपी के घर पहुँची तो उसे गिरफ्तार करने के साथ ही एक राइफल,7 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया। आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
कैमूर एसपी को फोन से धमकी देने वाला फर्जी भोजपुर विधायक व मंत्री गिरफ्तार,1रायफल,7 गोली व 2 मोबाइल बरामद
सोमवार, मार्च 16, 2020
Tags

