कैमूर में मजदूर की आकाशीय बिजली से गिरने से हुई मौत,तीन दिनों बाद बधार में मिला शव,गांव में मचा कोहराम

भगवानपुर कैमूर। कैमूर में आकाशीय  बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसका शव तीन दिनों बाद बरामद हुआ है। वही सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  कराने के लिए सदर अस्पताल  भभुआ भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मजदूर बुची राम भगवानपुर थाना क्षेत्र के घोसिया गांव का बताया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम मृतक मजदूर डीहरिया खेत घूमने गया था। इसी बीच शाम में तेज आंधी पानी और आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसी बीच खेत घूमने गए घोसियां गांव के बुची राम की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। जब मृतक देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारी में जाने का अनुमान लगा लिया। क्योंकि मृतक द्वारा खेत पर जाने के बारे में नहीं बताया गया था।

यह भी पढ़े : कैमूर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस,पति,भैंसुर व जेठानी पर हत्या का आरोप

फिर परिजनो द्वारा अपने रिश्तेदारी में फोन बातचीत कर जानकारी प्राप्त किया। जब कुछ जानकारी नहीं तो काफी खोजबीन किया फिर भी पता नहीं चला। सोमवार को जब किसी किसान ने खेत घूमने के दौरान शव को खेत में देखा तो इसकी सूचना परिजनो को दी। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों भगवानपुर पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना के एएसआई रामकुमार सिंह ने बताया कि घोशिया में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर के हुए मौत के तीन दिन बाद शव मिला है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। वहीं सीओ विनोद कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि पीड़ित के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद जांचोपरांत मुआवजा मिलेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top