कैमूर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस,पति,भैंसुर व जेठानी पर हत्या का आरोप


विवाहिता के पिता ने बेटी की गला दबा कर हत्या करने का पति,भैंसुर, जेठानी पर लगाया आरोप 

दुर्गावती थाने ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराने का दिया आवेदन 

दुर्गावती/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां विवाहिता की गला दबा कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव का बताया जाता है। सूचना पर पहुँची दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।साथ ही इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक,मृत  विवाहिता दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव के जेलर सिंह उर्फ छोटू सिंह की पत्नी जूही देवी बतायी जाती है।मृतका जूही मोहनियां थाना क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी नन्दलाल सिंह की पुत्री बतायी जाती है।
वही विवाहिता के पिता द्वारा ससुराल पक्ष के पति,भैंसुर और जेठानी पर  गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दुर्गावती थाने में नामजद प्राथमिकी का आवेदन दिया गया जा रहा है। थाने में मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बताया गया है कि उनकी पुत्री की शादी 8 साल पहले कविलासपुर गांव के स्व राजवंश सिंह के पुत्र जेलर सिंह उर्फ छोटू सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी सूचना मेरी बेटी द्वारा फोन से पहले दिया गया था। मेरी बेटी के पति के अपने भौजाई से अवैध संबंध था। जिसके कारण हमेशा उसकी भौजाई और पति द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। कई बार जान से मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन अंत में पति,भैंसुर और जेठानी द्वारा नाजायज संबंध, खेत,गहना हड़पने का लिए गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। रविवार की भोर में साढ़े तीन बजे सूचना दी गयी कि आपकी बेटी की तबियत खराब है।जब सूचना पर बेटी के गांव पर पहुँचा तो वहां बेटी मृत पड़ी थी। मुझे विश्वास है उन्ही तीनो द्वारा हत्या की गयी है। आगे की कार्रवाई करने की मांग की गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top