भभुआ कैमूर। कैमूर में कोरोना महामारी को लेकर लोग जहां दहशत में है। लॉक डाउन को लेकर लोग घरों में कैद है। वही कोरोना महामारी के बीच कौओं की मौत से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और बर्ड फ्लू की आशंका सताने लगी है। यह मामला कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के दुमदुमा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, विगत तीन-चार दिनों में इस गांव में 5 कौओं की मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका सताने लगी है। बताया जाता है कि ग्रामीणों द्वारा कौओं की मौत की सूचना मुखिया को दी।
जिसके बाद कौओं की मौत को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना जिला पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद आनन-फानन में पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मरे हुए को जमीन में गड़वा दिया गया। वही बर्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल लेकर पटना जांच के लिए भेज दिया गया। वही बताया जाता है कि गांव में 5 की मौत सूचना पर पहुँची पशुपालन विभाग की टीम को प्रथम दृष्टया जांच में बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।
गांव में आसपास दो पोल्ट्री फार्म भी है। लेकिन वहां पर सभी मुर्गे स्वस्थ हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू का मामला नहीं प्रतीत होता है।फिर भी एहतियात के तौर पर एक कौआ के सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है।वह इस मामले में कैमूर डीएम ने एहतियात के तौर पर गांव को सैनिटाइज कराया गया है।वही लोगों को साफ सफाई रखने का भी निर्देश दिया गया है।पशुपालन विभाग की टीम लगता है गांव में जाकर छिड़काव और साफ-सफाई काम करा रही है।इसके अलावा गांव में लोग पल-पल की जानकारी पशुपालन विभाग के प्रशासन को दे रहे है।