News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। यह वीडियो संदेश दूरदर्शन प्रसार भारती चैनल पर दिखेगा।
Narendra Modi
✔
@narendramodi
At 9 AM tomorrow morning, I’ll share a small video message with my fellow Indians.
कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।
259K
5:16 PM - Apr 2, 2020
Twitter Ads info and privacy
67.6K people are talking about this
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 हो गई है। इनमें से 1764 लोगों का इलाज चल रहा है। 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, कोरोना वायरस की भारत में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में बुधवार से लेकर आज तक में देश में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आए है और 12 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लगभग 400 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए, जिनके महामारी संबंधी जुड़ाव का पता तब्लीगी जमात क्लस्टर से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संकट का समाधान जिला स्तर पर करें।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। वहीं कई जगहों पर लापरवाही के कारण संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो संदेश देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर हो सकता है। इसके पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च की शाम को देशवासियों से बात की थी और पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।