आज सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर नहीं दिखेगा रामायण का सीरियल,जानिए क्या है वजह,पढ़े खबर

रामायण सीरियल (फाइल फोटो)
News Desk : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर को पीएम मोदी द्वारा देश 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।इसके साथ ही घरों सेेे बाहर नहीं निकलने की अपील की थी।लॉक डाउन में घरों में बोरियत महसूस होने पर सरकार से पुराना रामायण सीरियल चालू कराने की मांग की थी। जिसके बाद लोगों के लिए सरकार ने मशहूर सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया था। इस बीच रामायण के दर्शकों के लिए एक खबर है कि आज शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे टीवी पर रामायण नहीं होगी, क्योंकि उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश साझा करेंगे। इस तरह रामायण के प्रसारण में कुछ समय की देरी हो सकती है।

यह जानकारी प्रसार भारती ने अपने ऑफिशियल वेब अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि कल सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के कारण रामायण के प्रसारण में कुछ मिनट की देरी हो सकती है।


Prasar Bharati

@prasarbharati
In view of the Important Video Message from the Hon’ble PM tomorrow morning, the telecast of Ramayan on @DDNational will be delayed by a few minutes. https://twitter.com/narendramodi/status/1245678985620549632 …

Narendra Modi

@narendramodi
At 9 AM tomorrow morning, I’ll share a small video message with my fellow Indians.

कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।

1,160
5:38 PM - Apr 2, 2020
Twitter Ads info and privacy
449 people are talking about this

गौरतलब है कि हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर रामायण के दोबारा शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर बताया था कि जनता की मांग पर 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला चरण सुबह 9.00 बजे और दूसरा चरण रात 9.00 बजे होगा। रामायण का सीरीयल चालू होनेे के बाद खुद भी देखा था।
इसके बाद प्रचलित सीरियल महाभारत को भी दोबारा टीवी पर शुरू किया गया था। इसका प्रसारण दिन में 12 बजे और शाम 7 बजे किया जाता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top