पहाड़ी के शिव मंदिर से चोरी हुए पीतल के शिवलिंग को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया बरामद,अपराधी गिरफ्तार

भगवानपुर थाना में प्रेसवार्ता करते कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। पहाड़ी के शिव मंदिर से चोरी हुए शिवलिंग को 24 घण्टे के अंदर बरामद करने व अपराधी को गिरफ्तार करने में भगवानपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बुधवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के पास शुक्ल मड़ैया पहाड़ी स्थित प्राचीन शुकलेश्वर महादेव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। 
जिसके बाद भगवानपुर पुलिस थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में पहाड़ी पर स्थित शिवमंदिर पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया गया।इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कुछ लोगों से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि शिवरात्रि के पहाड़ी के शिवमंदिर पर कोई नहीं गया था। लेकिन जब बुधवार को एक व्यक्ति जब पहाड़ी पर स्थित शिवमंदिर पहुँचा तो देखा कि भगवान शंकर का शिवलिंग ही गायब है। 
जिसके बाद उसने लोगों की सूचना दी तो पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा लोगों से पूछताछ के क्रम में जैतपुर कलां गांव के रामबचन राम के पुत्र गायत्री राम के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उसे पकड़ कर पूछताछ किया गया।की गई थी. जब पुलिस द्वारा सख्ती से उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो शिव मंदिर से शिवलिंग की चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर जैतपुर नहर  में गाड़ कर छुपा कर रखा हुआ शुकलेश्वर महादेव मंदिर के पीतल से मढाई किया हुआ शिवलिंग बरामद किया गया। इसके अलावा उसके पास से किनरचोला मन्दिर से भी चोरी के शिवलिंग,एक लोहे का त्रिशूल,एक लोहे का रॉड,एक पीतल का धुपदान बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी मानसिक रूप से विक्षिप्त पता चलता है। उसका मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा जा रहा है। जैसा रिपोर्ट आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वही कैमूर एसपी ने बताया कि इस चोरी का उद्भेदन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, एएसआई रामकुमार सिंह,सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top