रिश्ता हुआ शर्मसार,लॉक डाउन में इस वजह से पिता ने बेटी की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर। कोरोना का कहर पुुरे देेेश में जारी है। इससे बचाव के लिए लॉक डाउन किया गया है। ताकि लोग अपने घरों से नहीं निकले। हालांकि इसका लोगों द्वारा पालन भी किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस लॉक डाउन में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़े : कैमूर में पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग को ले उड़े अज्ञात चोर, जांच में जुटी पुलिस

कुछ ऐसा ही मामला कैमूर से आ रहा है जहां लॉक डाउन के पीरियड में पिता ने अपने बेटी की हत्या कर दी। इस तरह पिता और बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। मामला भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। इस मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े :मरीज को छोड़कर कर आ रहे पंजाब के एम्बुलेंस चालक की ढाबे पर हुई मौत, मचा हडकंप,जांच में जुटी पुलिस

 मिली जानकारी के मुताबिक,एक पिता अपने बेटी के रहन सहन से परेशान था। उसे अपने बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो और भी गुस्से में रहने लगा। एक दिन पहले ही उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी.
 इस दौरान पिता व परिजनों ने काफी खोजबीन की।वही दूसरे दिन उसकी बेटी घर वापस आ गयी।बेटी के इस तरह बिना बताए घर से प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद घर आने पर उसके पिता और भाई काफी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद पिता ने बेटी की हत्या कर दी.

यह भी पढ़े : कर्मनाशा स्थित यूपी बिहार बॉर्डर को किया गया सील,लॉक डाउन, तैनात है पदाधिकारी व जवान,इमरजेंसी में मिलेगी यह व्यवस्था होने पर मिलेगी इण्ट्री

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भभुआ पुलिस ने उसकी बेटी के हत्या के आरोप में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा पहली बार मे प्रेम-प्रसंग का मामले में हत्या बताते हुए आगे की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top