कैमूर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक दुर्गावती की भी महिला, ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में जुटी प्रशासन

भभुआ कैमूर। शनिवार को कैमूर में दूसरी बार जो 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। उसमें एक दुर्गावती प्रखंड के एक गांव की भी महिला पॉजिटिव पायी गयी। इसकी जानकारी कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने दी। हालांकि शनिवार को कैमूर में कुल 6 कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था। कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।

जिसमें तीन पुलिस कर्मी, एक चैनपुर का भभुआ के निजी चिकित्सक के यहां काम करने वाला कंपाउंडर, एक दुर्गावती की महिला और एक और चैनपुर का मिला था। जिसके बाद से प्रशासन द्वारा सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री व कांट्रेक्ट ट्रेसिंग जुटाने में लग गई। दुर्गावती की महिला की भी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू हो गया। दुर्गावती में यह पहला मामला सामने आया। महिला कैसे पॉजिटिव हुई। यह पता लगाया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top