भभुआ/कैमूर। कैमूर में कोरोना अपना पांव पसारने लगा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या भी बढ़कर रही है। कोरोना का संक्रमण एक प्रखंड से होकर दो और प्रखंडों में फैल गया है। कैमूर के 11 प्रखंडों में तीन प्रखंडों में कोरोना संक्रमण फैल गया।जिसमें भभुआ,चैनपुर और दुर्गावती शामिल है। जहाँ कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आ चुका है।हालांकि मामले आने के बाद प्रशासन अलर्ट होकर ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में लगी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 34 लोगों को कोरोना की जांच के लिए सैंपल को भेजा गया। उक्त 34 लोगों में 21 चैनपुर,11 भभुआ, एक रामगढ़ से। वही इसके पहले शुक्रवार को 6 लोगों का सैंपल भेजा गया था। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।शनिवार को मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भभुआ के एक होटल में रखकर इलाज किया जा रहा है।
चैनपुर से भेजे गए 6 सैंपल में एक की मिली कोरोना पॉजिटिवस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 34 लोगों को कोरोना की जांच के लिए सैंपल को भेजा गया। उक्त 34 लोगों में 21 चैनपुर,11 भभुआ, एक रामगढ़ से। वही इसके पहले शुक्रवार को 6 लोगों का सैंपल भेजा गया था। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।शनिवार को मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भभुआ के एक होटल में रखकर इलाज किया जा रहा है।
जिले में शनिवार को 6 लोगों की कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया। जिसके बाद कैमूर में संख्या बढ़कर 14 हो गई। जानकारी के मुताबिक, पॉजिटिव रिपोर्ट में तीन पुलिसकर्मी, एक चैनपुर का निजी अस्पताल के कंपाउंडर, एक दुर्गावती की महिला, एक और चैनपुर का व्यक्ति है। जिस व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव का मामला शनिवार की देर शाम आया उसका सैंपल शुक्रवार को भेजा गया था। शुक्रवार को 6 लोगों का सैंपल भेजा गया था जिसमें एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
बगैर लक्षण वाले मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज
शनिवार को जिन 6 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए थे। उन सभी लोगों में बगैर लक्षण वाले ए-सिप्टोमैटिक था। उनलोगों का जांच के लिए सैंपल कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर भेजा गया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। गुरुवार की शाम को जिन 8 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई थी। उनमें भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। प्रशासन द्वारा पहली बार सासाराम वाली पॉजिटिव महिला की ट्रैवल हिस्ट्री व चेन के आधार पर जिनका नाम आ रहा उनकी जांच कराई जा रही है। कैमूर में कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव का मामला बढ़ते जा रहा है।