बिहार में कोरोना का पहला अपडेट, इस जिले में मिले 4 और पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुँचा 255

पटना : बिहार मेंं कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज बिहार में सुबह से लेकर दोपहर तक एक भी कोरोना का अपडेट नहीं आया।जिसके बाद लोगों राहत की सांस ली। लेकिन इस बीच आज कोरोना का पहला अपडेट जारी कर दिया गया है।जिसमें में बिहार में 4 और कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले है।जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गयी  है।
 आज दोपहर तक कल के मिले 28 मरीजों के साथ संख्या बढ़कर 251 पहुँचा था। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 255 हो  गया है। चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट करके दी। इन चारों मरीजों में दो महिला और दो पुरुष है। पुरुषों में जिनकी उम्र 19 साल और 60 साल है।दो महिलाएं जिनकी उम्र 50 साल और 60 साल है। ये चारों मरीज गोपालगंज जिले के है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top